Search The Query
  • Home
  • Banking
  • SBI RD Close Online 2026 I एसबीआई का आर.डी. कैसे बंद करें

SBI RD Close Online 2026 I एसबीआई का आर.डी. कैसे बंद करें

SBI RD Close Online 2026

SBI RD Online Close 2026– Recurring Deposit (RD) भारतीय निवेशकों के बीच एक लोकप्रिय बचत योजना है। इसमें आप हर महीने एक निश्चित राशि जमा करते हैं और अवधि पूरी होने पर ब्याज सहित रकम प्राप्त करते हैं। लेकिन कई बार परिस्थितियों के कारण हमें RD को समय पूरी होने से पहले (Premature Closure) करना पड़ता है। इसे ही हम SBI RD Close के नाम से जानते हैंं।

2026 में SBI (State Bank of India) ने अपने Net Banking और YONO App को और भी आसान बना दिया है, जिससे ग्राहक घर बैठे ही RD को ऑनलाइन बंद कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम विस्तार से जानेंगे कि SBI RD को ऑनलाइन कैसे बंद करें, इसके नियम और समय से पहले बंद करने से लगने वाली पेनाल्‍टी और बाकि के सभी प्रक्रिया के बारे में विस्‍तार से चर्चा करेंगे।

See This-VI Emergency Data Loan 2026 में कैसे लें?

🔑 SBI RD Close Premature Rules 2026

  • Lock-in Period: आपकाे RD को कम से कम 6 महीने तक चलाना जरूरी है। तभी आप आनलाईन तरीके से अपने RD को बंद कर सकते हैं इससे पहले आप बंद नहीं कर सकते । इसलिये SBI RD को कम से कम 6 महीने पूरा होना आवश्‍यक है।
  • Penalty on Interest:
    • आपका SBI RD जितने समय तक चला है, उसी अवधि की ब्याज दर लागू होगी जो कि ग्राहकों के लिये फायदेमंद है।
    • SBI आमतौर पर लगभग 1% कम ब्याज देती है अगर आप RD को premature में ही तोड़ते हैं या close करते हैं।
  • Closure Mode:
    • Online: SBI RD को बदं करने के लिये आप Net Banking या YONO App से दोनो के माध्‍यम से ही बंद कर सकतेे हैं जो सरल और आसान प्रक्रिया है, इस प्रक्रिया को आप घर बैठे ही कर सकते हैं इसमें बैंक जाने की कोई आवश्‍यकता नहीं है।
    • Offline: यदि आप आनलाईन माध्‍यम से SBI RD को बंद करने में समर्थ नहीं हैं तो भी किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है आप सीधे अपने SBI के Branch में जाकर भी अपना SBI RD को बंद करवा सकते हैं।
  • Credit of Amount: RD का पैसा आपके मुख्‍य खाते से कटकर उसी खाते में जाएगा जिससे RD शुरू किया गया था यह प्रक्रिया हर महीने चलेगा जब तक की Maturity पूूूरी नहीं हो जाती।

📲 SBI RD Close Online Process (Net Banking)

  1. अपने Netbanking Id और Passward से SBI Net Banking में Login करें
  2. Deposits Section पर जाएँ।
  3. अपना RD Account चुनें।
  4. Premature Closure पर क्लिक करें।
  5. Terms & Penalty details देखें और Confirm करें।
  6. Amount आपके linked savings account में credit हो जाएगा।

📱 SBI RD Close Online Process (YONO App)

  1. YONO SBI App खोलें और Login करें।
  2. Accounts → Deposits पर जाएँ।
  3. अपना RD Account चुनें।
  4. Close RD विकल्प पर क्लिक करें।
  5. Penalty और Terms पढ़कर Confirm करें।
  6. आपके RD का पैसा आपके Savings Account में आ जाएगा।

⚠️ ध्यान देने योग्य बातें

  • SBI RD Close करने पर maturity तक मिलने वाला पूरा ब्याज नहीं मिलेगा।
  • अगर सालाना ब्याज ₹40,000 (senior citizens के लिए ₹50,000) से ज्यादा है, तो TDS (10%) कटेगा।
  • SBI RD Close तभी करे जब पैसों की तुरंत जरूरत हो या कहीं और ज्यादा return मिल रहा हो।

📋 Quick Comparison

FactorsNormal RD MaturityPremature RD Closer
Locok-inपूरी अवधि (12–120 महीनेकम से कम 6 महीने
InterestFull agreed rateReduced rate – 1% penalty
ProcessAuto credit on maturityOnline (Net Banking/YONO) या Branch
TaxTDS लागूTDS लागू (कम ब्याज पर)

📚 निष्कर्ष

SBI RD Close को SBI ने ग्राहकों को सुविधा दी है कि वे बिना शाखा गए ही RD को ऑनलाइन बंद कर सकते हैं। Net Banking और YONO App दोनों ही आसान विकल्प हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि premature closure पर ब्याज कम मिलेगा और penalty लागू होगी।

👉 अगर आप RD को तोड़ना चाहते हैं, तो पहले अपनी वित्तीय स्थिति और penalty को ध्यान में रखें SBI RD को तभी बंद करें जब आपको बहुत पैसों की तुरंत जरूरत हो या कहीं से लोन लेने की नौबत आये क्‍योंकि SBI RD लोगों को अच्‍छा ब्‍याज प्रदान करता है साथ ही हर महीने जितना आप चाहेंगे उतना ही आपके खाते से कटकर RD खाते में जमा होते रहता है।

YOU MAY LIKE THIS

1 Comments Text

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top